ताजा खबर
उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!
खूंटी में बड़ा हादसा: धार्मिक रथ हाई-टेंशन तार से टकराया, 2 छात्रों की मौत, 6 गंभीर रूप से झुलसे - aksharsamvad.com
Spread the love

खूंटी:  खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेल-खेल में धार्मिक रथ खींच रहे स्कूली बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृत छात्रों की पहचान चंदन कुमार (पिता- ननका यादव) और तिजेश्वर गोप (पिता- पाल गोप) के रूप में हुई है। दोनों 12वीं कक्षा के छात्र थे। जानकारी के अनुसार, तोरपा के निधिवन रेस्टोरेंट के पास धार्मिक आयोजन के लिए एक रथ खड़ा था। स्कूल की छुट्टी के दौरान कुछ बच्चे वहां पहुंचे और उत्सुकतावश रथ को आगे बढ़ाने लगे। इसी दौरान रथ का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई-टेंशन बिजली लाइन से छू गया।
तार के संपर्क में आते ही पूरे रथ में तेज करंट फैल गया, जिससे रथ के संपर्क में मौजूद बच्चे बिजली की चपेट में आ गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छह गंभीर रूप से झुलसे बच्चों को बेहतर इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि धार्मिक रथ के ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन के बावजूद आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version