ताजा खबर
उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!
सारंडा में स्कूल बसों को ग्रामीणों ने रोका, शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग पर प्रदर्शन - aksharsamvad.com
Spread the love

गुवा, पश्चिमी सिंहभूम

नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के करमपदा, थोलकोबाद समेत आसपास के गांवों में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सोमवार को सड़क पर उतर आई। करमपदा गांव के समीप किरीबुरू-थोलकोबाद मुख्य चौक पर ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने सेल किरीबुरू प्रबंधन की दोनों स्कूल बसों को सुबह से ही रोककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्षों से चली आ रही बसों की कमी के कारण दर्जनों बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाने से वंचित हो रहे हैं, लेकिन अब तक न तो सेल प्रबंधन और न ही प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान निकाला है। प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने हाथों में किताबें लेकर नारे लगाए, हम आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे। हमें खूब पढ़ना है, जीवन में आगे बढ़ना है। बच्चों का कहना था कि वे पढ़-लिखकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी उनके सपनों में बाधा बन रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सेल की सीएसआर योजना के तहत करमपदा, थोलकोबाद सहित लगभग 15 गांवों के विद्यार्थियों के लिए केवल दो स्कूल बसें संचालित की जा रही हैं। पहले यह व्यवस्था पर्याप्त थी, लेकिन अब विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से बसों में जगह नहीं मिलती। सुरक्षा नियमों के कारण चालक निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बस में बैठाने से मना कर देते हैं, जिससे कई छात्र-छात्राएं रोजाना बिना स्कूल गए वापस घर लौटने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार थोलकोबाद और करमपदा से किरीबुरू की दूरी लगभग 25 से 40 किलोमीटर है। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में आठवीं के बाद पढ़ाई की सुविधा नहीं होने से बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उबड़-खाबड़ पहाड़ी सड़कें, खतरनाक घाटियां और सीमित बस सेवाएं उनकी शिक्षा में बड़ी बाधा बन गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली, सीएसआर योजना के तहत तत्काल अतिरिक्त स्कूल बस उपलब्ध कराई जाए ताकि सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल पहुंचाया जा सके। दूसरी, यदि अतिरिक्त बस देना संभव नहीं हो तो थोलकोबाद विद्यालय को कम से कम आठवीं तक तथा करमपदा विद्यालय को दसवीं या प्लस-टू स्तर तक उत्क्रमित किया जाए, जिससे बच्चों को रोजाना लंबी दूरी तय न करनी पड़े। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग तथा सेल किरीबुरू प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप कर सारंडा के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की। उनका कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत आधार है और यदि बच्चे बस की कमी के कारण स्कूल नहीं पहुंच पाए, तो विकास के सभी दावे अधूरे रह जाएंगे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version