ताजा खबर
शनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थनबच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलेंअब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, खुद चलाएगा कंप्यूटर! GPT-6 Extra ने बढ़ाई इंसानों की टेंशनजमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार का जलवा! देश के टॉप 25 IPS में 18वां स्थान, झारखंड से अकेला नाम37 साल बाद टाटा ट्रस्ट को बड़ी राहत! 833 शेयरों के पुराने विवाद पर आया फैसलाअब मोबाइल बताएगा स्पेशल ट्रेन का पूरा अपडेट, रेलवे ने बदला जानकारी देने का तरीकाशनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थनबच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलेंअब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, खुद चलाएगा कंप्यूटर! GPT-6 Extra ने बढ़ाई इंसानों की टेंशनजमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार का जलवा! देश के टॉप 25 IPS में 18वां स्थान, झारखंड से अकेला नाम37 साल बाद टाटा ट्रस्ट को बड़ी राहत! 833 शेयरों के पुराने विवाद पर आया फैसलाअब मोबाइल बताएगा स्पेशल ट्रेन का पूरा अपडेट, रेलवे ने बदला जानकारी देने का तरीका
चतरा एसपी आवास के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, निजी बॉडीगार्ड ने साथी को गोली मारकर की हत्या - aksharsamvad.com
Spread the love

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) आवास के बाहर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआत में घटना को बाहरी हमले से जोड़कर देखा गया, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि निजी सुरक्षा गार्ड की हत्या उसके ही साथी ने की। गोली लगने से एक बॉडीगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी को पुलिस ने हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान बिहार के बक्सर निवासी अतुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी का नाम बलवीर सिंह है। दोनों बिहार के बेलागंज से विधायक मनोरमा यादव के पुत्र और चतरा बाईपास निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार विनीत यादव उर्फ रॉकी यादव के निजी अंगरक्षक के रूप में तैनात थे।

पुलिस के अनुसार, ठेकेदार विनीत यादव किसी कार्य से एसपी आवास पहुंचे थे। इसी दौरान बाहर मौजूद दोनों अंगरक्षकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि बलवीर सिंह ने अपनी सर्विस हथियार निकालकर दो राउंड फायरिंग कर दी। पहली गोली पास में खड़ी एक कार की छत पर लगी, जबकि दूसरी गोली अतुल कुमार की आंख में जा लगी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही एसपी आवास और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से मिले हथियार, वाहन और अन्य सबूतों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह दोनों निजी अंगरक्षकों के बीच आपसी विवाद सामने आया है। हालांकि, सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version