ताजा खबर
शनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थनबच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलेंअब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, खुद चलाएगा कंप्यूटर! GPT-6 Extra ने बढ़ाई इंसानों की टेंशनजमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार का जलवा! देश के टॉप 25 IPS में 18वां स्थान, झारखंड से अकेला नाम37 साल बाद टाटा ट्रस्ट को बड़ी राहत! 833 शेयरों के पुराने विवाद पर आया फैसलाअब मोबाइल बताएगा स्पेशल ट्रेन का पूरा अपडेट, रेलवे ने बदला जानकारी देने का तरीकाशनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थनबच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलेंअब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, खुद चलाएगा कंप्यूटर! GPT-6 Extra ने बढ़ाई इंसानों की टेंशनजमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार का जलवा! देश के टॉप 25 IPS में 18वां स्थान, झारखंड से अकेला नाम37 साल बाद टाटा ट्रस्ट को बड़ी राहत! 833 शेयरों के पुराने विवाद पर आया फैसलाअब मोबाइल बताएगा स्पेशल ट्रेन का पूरा अपडेट, रेलवे ने बदला जानकारी देने का तरीका
टाटा स्टील ने एथिक्स मंथ 2026 पर मीडिया एंगेजमेंट सेशन का किया आयोजन - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: टाटा स्टील ने मंगलवार को एथिक्स मंथ-2026 के तहत जमशेदपुर के संपादकों और पत्रकारों के लिए एक विशेष मीडिया एंगेजमेंट सेशन का आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय One Code, One Commitment: Unified by the Code” था। इसका आयोजन टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग ने टाटा स्टील एथिक्स विभाग और टीएसयूआईएसएल (TSUISL) के सहयोग से किया। टाटा स्टील हर वर्ष जुलाई माह में पूर्व चेयरमैन जे.आर.डी. टाटा की जयंती के अवसर पर एथिक्स मंथ मनाती है। इस वर्ष की थीम का उद्देश्य कर्मचारियों और हितधारकों के बीच एक समान आचार संहिता के पालन तथा ईमानदारी, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में टीएसयूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर मुख्य अतिथि तथा टाटा स्टील की मुख्य एथिक्स काउंसलर सोनी सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अपने संबोधन में अतुल भटनागर ने कहा कि नैतिक आचरण और जिम्मेदार संवाद किसी भी संस्था की विश्वसनीयता और भरोसे की नींव होते हैं। उन्होंने कहा कि मूल्यों पर आधारित कार्य संस्कृति ही सभी हितधारकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करती है।

वहीं, सोनी सिन्हा ने कहा कि नैतिकता केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि प्रत्येक निर्णय और कार्य में दिखाई देने वाली साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील की आचार संहिता पूरे संगठन को एक समान नैतिक मूल्यों से जोड़ती है। कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकारों के सामने आने वाली नैतिक चुनौतियों पर संवाद से हुई। इसके बाद मीडिया के लिए विशेष एथिक्स क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें नैतिकता, समसामयिक विषयों और जिम्मेदार पत्रकारिता से जुड़े प्रश्न पूछे गए. कार्यक्रम के माध्यम से टाटा स्टील ने मीडिया जगत के साथ संवाद, सहयोग और साझा नैतिक मूल्यों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version