ताजा खबर
शनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थनबच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलेंअब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, खुद चलाएगा कंप्यूटर! GPT-6 Extra ने बढ़ाई इंसानों की टेंशनजमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार का जलवा! देश के टॉप 25 IPS में 18वां स्थान, झारखंड से अकेला नाम37 साल बाद टाटा ट्रस्ट को बड़ी राहत! 833 शेयरों के पुराने विवाद पर आया फैसलाअब मोबाइल बताएगा स्पेशल ट्रेन का पूरा अपडेट, रेलवे ने बदला जानकारी देने का तरीकाशनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थनबच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलेंअब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, खुद चलाएगा कंप्यूटर! GPT-6 Extra ने बढ़ाई इंसानों की टेंशनजमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार का जलवा! देश के टॉप 25 IPS में 18वां स्थान, झारखंड से अकेला नाम37 साल बाद टाटा ट्रस्ट को बड़ी राहत! 833 शेयरों के पुराने विवाद पर आया फैसलाअब मोबाइल बताएगा स्पेशल ट्रेन का पूरा अपडेट, रेलवे ने बदला जानकारी देने का तरीका
14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, 22 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय घेराव का ऐलान - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने सोमवार शाम साकची में मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के बैनर तले निकला मशाल जुलूस साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जुबिली पार्क गोलचक्कर तक पहुंचा। हाथों में मशाल और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितता और मनमानी का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में कई गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं, जिनकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही, यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
भाजयुमो नेताओं ने घोषणा की कि 22 जुलाई को राज्यभर से कार्यकर्ता रांची पहुंचकर जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और व्यापक बनाया जाएगा। भाजयुमो ने सरकार से अभ्यर्थियों की आशंकाओं को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा से जुड़े सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version