ताजा खबर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी‘दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का…’ टीम इंडिया चयन पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- खेल ही बनाता है पहचानराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी‘दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का…’ टीम इंडिया चयन पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- खेल ही बनाता है पहचान
नक्सल प्रभावित कुर्थाबेड़ा पहुंचे विधायक सोनाराम सिंकू, पुलिया निर्माण का किया शिलान्यास - aksharsamvad.com
Spread the love


चाईबासा:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित नक्सल प्रभावित कुर्थाबेड़ा गांव में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकू ने ग्रामीणों को विकास की नई सौगात दी। विधायक ने कई गांवों को जोड़ने वाली पुलिया निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और कहा कि इस दुर्गम गांव में जनप्रतिनिधियों का पहुंचना बेहद दुर्लभ है।ग्रामीणों ने बताया कि विधायक सोनाराम सिंकू दूसरी बार गांव पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने की पहल की थी। अब पुलिया निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं की उन्हें लगातार जानकारी मिल रही है और सभी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बनने वाली पुलिया से राणाबुरु, तीरिंगदिरी, झारबेड़ा, रायकेरा, रुंधी सहित कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने ग्रामीणों को यह भी आश्वस्त किया कि धानापाली गांव में कोयल नदी पर प्रस्तावित बड़े पुल का शिलान्यास भी जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को रोकने की कोशिशें हुईं, लेकिन जनहित को देखते हुए सरकार इसे हर हाल में पूरा करेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने करीब 200 ग्रामीणों के बीच छतरियों का वितरण भी किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो समेत अजीत तिर्की, धनेश्वर महतो, विजय तिग्गा, कुलदीप कंडुलना, सोनू कुम्हार, सुनील लुगुन, सोमा लुगुन, लखीराम लकड़ा, दीपक एक्का, ग्रेस लुगुन, रोहित महतो और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version