सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग की घटना में आईसीयू के उपकरण और अन्य संसाधनों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अस्पताल प्रबंधन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। यदि मरीजों को समय पर बाहर नहीं निकाला जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। घटना के बाद मरीजों के परिजनों ने सभी के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली। इधर, सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
Trending
- अवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
- बिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रिया
- छात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावट
- निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामद
- मैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सील
- बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपर
- यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांव
- जमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप


