ताजा खबर
अवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचलअवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचल
टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग कांड का खुलासा, तीन शूटर हथियारों के साथ गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट सब्जी मार्केट में व्यापारी से रंगदारी मांगने और फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने रंगदारी गिरोह से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 18 जुलाई की शाम टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक व्यापारी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जब व्यापारी ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बन गया।

घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह और उसके साथी मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीसरे सदस्य रोमी सिंह उर्फ सरदार को भी दबोच लिया। उसकी तलाशी में एक और देसी कट्टा तथा तीन जिंदा कारतूस मिले। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित करीब 15 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वहीं मनदीप सिंह पर भी हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में चार केस दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की पहचान कर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस गिरफ्तारी को शहर में सक्रिय रंगदारी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version