ताजा खबर
FSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तकFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक
चांडिल गोलचक्कर पर खड़े टैंकर में भीषण आग, धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी - aksharsamvad.com
Spread the love


सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के NH-33 स्थित गोलचक्कर के पास सोमवार को खड़े एक टैंकर वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते टैंकर आग की लपटों से घिर गया और आसपास के इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार  टैंकर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल वाहन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

आग की तीव्रता को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर दी। हादसे के कारण NH-33 पर रांची-जमशेदपुर मार्ग की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। राहत की बात है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पूरी तरह बुझने के बाद टैंकर को हटाने और यातायात सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version