ताजा खबर
FSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तकFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक
साहिबगंज में शराब के नशे में पिता ने बेटे की हत्या की, पत्नी पर भी किया हमला - aksharsamvad.com
Spread the love

साहिबगंज: जिले के रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। शराब के नशे में एक पिता ने अपने 22 वर्षीय इकलौते बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन बेटी के शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। मृतक की पहचान सफीकुल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता का नाम मुजाहिरूल हक बताया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, सफीकुल अपने पिता के शराब पीने का विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।

बताया गया कि रविवार शाम किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद देर रात मुजाहिरूल हक शराब के नशे में घर पहुंचा। उस समय सफीकुल घर में सो रहा था। आरोप है कि गुस्से में पिता ने कुल्हाड़ी उठाकर सो रहे बेटे पर हमला कर दिया। हमले की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सफीकुल गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। इसी दौरान आरोपी अपनी पत्नी की तरफ भी बढ़ा और उस पर हमला करने की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने और आसपास के लोगों के जुटने की आहट के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजन और ग्रामीण घायल सफीकुल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। जंगीपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद रांगा थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और शराब के नशे को घटना की वजह मानकर मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version