ताजा खबर
सचिन ने खोला दलमा के जंगल का राज? निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए माओवादी हथियारएक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?अब गांव में एक ही छत के नीचे मिलेगी हर दवा! झारखंड में ‘अबुआ दवाखाना’ की बड़ी पहल, 745 केंद्रों से बदलेगा इलाज का तरीकायूपी चुनाव से पहले मुस्लिम सियासत में हलचल, AIMIM-ओलमा काउंसिल-पीस पार्टी के साथ आने की तैयारी!9/11 से पहले भारत पर हमले की साजिश रच रहा था बिन लादेन! CIA की गुप्त रिपोर्ट में बड़ा खुलासामोदी के डिनर में क्यों नहीं पहुंचे शी जिनपिंग? पुतिन ने चखा भारतीय जायका, जानिए क्या था खास मेन्यूBRICS शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, पाकिस्तान से लेकर पश्चिमी देशों तक गया सख्त संदेशअब WhatsApp से दर्ज होगी शिकायत, घर बैठे जान सकेंगे कार्रवाई का स्टेटसअंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविरसचिन ने खोला दलमा के जंगल का राज? निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए माओवादी हथियारएक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?अब गांव में एक ही छत के नीचे मिलेगी हर दवा! झारखंड में ‘अबुआ दवाखाना’ की बड़ी पहल, 745 केंद्रों से बदलेगा इलाज का तरीकायूपी चुनाव से पहले मुस्लिम सियासत में हलचल, AIMIM-ओलमा काउंसिल-पीस पार्टी के साथ आने की तैयारी!9/11 से पहले भारत पर हमले की साजिश रच रहा था बिन लादेन! CIA की गुप्त रिपोर्ट में बड़ा खुलासामोदी के डिनर में क्यों नहीं पहुंचे शी जिनपिंग? पुतिन ने चखा भारतीय जायका, जानिए क्या था खास मेन्यूBRICS शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, पाकिस्तान से लेकर पश्चिमी देशों तक गया सख्त संदेशअब WhatsApp से दर्ज होगी शिकायत, घर बैठे जान सकेंगे कार्रवाई का स्टेटसअंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर
आदित्यपुर में होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कमर में लगी गोली; हमलावर फरार - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने एक होटल संचालक को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग कर दी। गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास के समीप हुई इस वारदात में गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनकी कमर के पास लगी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि विशाल गोराई रात में अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे अंडरपास के पास अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों की संख्या करीब 8 से 10 बताई जा रही है। आरोपियों ने विशाल पर लगातार गोलियां चलाईं। इसी दौरान एक गोली उनकी कमर में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग में शामिल बदमाशों की पहचान हो सके। हमलावर किस दिशा में भागे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।नपुलिस की शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद या पुरानी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस किसी एक वजह को लेकर अभी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। फायरिंग के पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसकी जांच जारी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। घायल विशाल गोराई से भी घटना के संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है। इधर, व्यस्त इलाके में देर रात हुई फायरिंग से स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version