ताजा खबर
गम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटायाएशियाई खेलों में अनुशासन पर सख्ती, नियम तोड़े तो तुरंत निलंबन, मान्यता भी हो सकती है रद्दपहले इशारा, फिर कार से टक्कर, गुरुग्राम रोड रेज मामले में बाइकर शिवानी ने सुनाई आपबीतीजन्म से अंडकोष गायब, 20 साल बाद पेट में मिला 1 किलो का ट्यूमर; एमजीएम में खुला राजटाटा स्टील में बड़ा फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, टीआरएफ में नई सीएचआरओ; जी टाउन क्लब और ग्रीनहाउस गैस कमेटी भी पुनर्गठितमोदी से मुलाकात के 7 दिन बाद जमीन विवाद में बड़ा यू-टर्न, BJP विधायक बोले- कब्जा छोड़ेंगे, निर्माण मंजूरी भी सरेंडरओडिशा में अदाणी की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ड्रोन सर्वे पर बवाल; पुलिस ने छुड़ायाभारत पर 100% टैरिफ की तलवार! अमेरिकी संसद में रूस से तेल खरीदने वालों पर बड़ा बिल, आज अंतिम वोटबिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तारगम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटायाएशियाई खेलों में अनुशासन पर सख्ती, नियम तोड़े तो तुरंत निलंबन, मान्यता भी हो सकती है रद्दपहले इशारा, फिर कार से टक्कर, गुरुग्राम रोड रेज मामले में बाइकर शिवानी ने सुनाई आपबीतीजन्म से अंडकोष गायब, 20 साल बाद पेट में मिला 1 किलो का ट्यूमर; एमजीएम में खुला राजटाटा स्टील में बड़ा फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, टीआरएफ में नई सीएचआरओ; जी टाउन क्लब और ग्रीनहाउस गैस कमेटी भी पुनर्गठितमोदी से मुलाकात के 7 दिन बाद जमीन विवाद में बड़ा यू-टर्न, BJP विधायक बोले- कब्जा छोड़ेंगे, निर्माण मंजूरी भी सरेंडरओडिशा में अदाणी की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ड्रोन सर्वे पर बवाल; पुलिस ने छुड़ायाभारत पर 100% टैरिफ की तलवार! अमेरिकी संसद में रूस से तेल खरीदने वालों पर बड़ा बिल, आज अंतिम वोटबिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तार
सरायकेला के चौलीवासा स्कूल में अव्यवस्था पर सवाल उठाने वाली SMC सदस्य को पढ़ाने से रोका, जांच के निर्देश - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: चांडिल अनुमंडल के राजकीय मध्य विद्यालय चौलीवासा में बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर विवाद सामने आया है। विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की सदस्य सह शिक्षिका रीना भुईयां ने आरोप लगाया है कि स्कूल की समस्याओं को उठाने पर उन्हें पढ़ाने से रोक दिया गया। रीना का कहना है कि शिक्षकों की कमी को देखते हुए ग्रामीणों और SMC की सहमति से उन्होंने पिछले छह महीने तक बिना किसी मानदेय के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाया था।

रीना ने आरोप लगाया कि स्कूल में पेयजल, शौचालय, चारदीवारी, बिजली और पंखे जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उनका दावा है कि बच्चे पानी पीने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान की मांग करने के बाद प्रभारी शिक्षक ने उन्हें कक्षा लेने से मना कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं और यदि कोई निशुल्क पढ़ाना चाहता है तो उसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से स्कूल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

रीना भुईयां ने उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत देने की बात कही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी स्कूल में आवश्यक सुविधाएं बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका। हालांकि, चांडिल के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी  ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version