ताजा खबर
गम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटायाएशियाई खेलों में अनुशासन पर सख्ती, नियम तोड़े तो तुरंत निलंबन, मान्यता भी हो सकती है रद्दपहले इशारा, फिर कार से टक्कर, गुरुग्राम रोड रेज मामले में बाइकर शिवानी ने सुनाई आपबीतीजन्म से अंडकोष गायब, 20 साल बाद पेट में मिला 1 किलो का ट्यूमर; एमजीएम में खुला राजटाटा स्टील में बड़ा फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, टीआरएफ में नई सीएचआरओ; जी टाउन क्लब और ग्रीनहाउस गैस कमेटी भी पुनर्गठितमोदी से मुलाकात के 7 दिन बाद जमीन विवाद में बड़ा यू-टर्न, BJP विधायक बोले- कब्जा छोड़ेंगे, निर्माण मंजूरी भी सरेंडरओडिशा में अदाणी की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ड्रोन सर्वे पर बवाल; पुलिस ने छुड़ायाभारत पर 100% टैरिफ की तलवार! अमेरिकी संसद में रूस से तेल खरीदने वालों पर बड़ा बिल, आज अंतिम वोटबिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तारगम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटायाएशियाई खेलों में अनुशासन पर सख्ती, नियम तोड़े तो तुरंत निलंबन, मान्यता भी हो सकती है रद्दपहले इशारा, फिर कार से टक्कर, गुरुग्राम रोड रेज मामले में बाइकर शिवानी ने सुनाई आपबीतीजन्म से अंडकोष गायब, 20 साल बाद पेट में मिला 1 किलो का ट्यूमर; एमजीएम में खुला राजटाटा स्टील में बड़ा फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, टीआरएफ में नई सीएचआरओ; जी टाउन क्लब और ग्रीनहाउस गैस कमेटी भी पुनर्गठितमोदी से मुलाकात के 7 दिन बाद जमीन विवाद में बड़ा यू-टर्न, BJP विधायक बोले- कब्जा छोड़ेंगे, निर्माण मंजूरी भी सरेंडरओडिशा में अदाणी की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ड्रोन सर्वे पर बवाल; पुलिस ने छुड़ायाभारत पर 100% टैरिफ की तलवार! अमेरिकी संसद में रूस से तेल खरीदने वालों पर बड़ा बिल, आज अंतिम वोटबिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तार
पश्चिम सिंहभूम में दंपती की निर्मम हत्या, तालाब के पास मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस - aksharsamvad.com
Spread the love

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में दंपती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांडकीदा गांव के बिश्रामपुर टोला निवासी 44 वर्षीय डोंका सिंकु और उनकी 42 वर्षीय पत्नी गोरवारी सिंकु के शव शुक्रवार सुबह सरकारी तालाब के पास बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या धारदार हथियार से सिर पर वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार शाम की मानी जा रही है, लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार सुबह तब हुआ जब ग्रामीण शौच के लिए तालाब की ओर पहुंचे। इस दौरान तालाब से जुड़े नाले में करीब 20 फीट की दूरी पर दोनों के शव पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के मुंडा कमल किशोर हेम्ब्रम ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दोहरे हत्याकांड की घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version