ताजा खबर
गम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटायाएशियाई खेलों में अनुशासन पर सख्ती, नियम तोड़े तो तुरंत निलंबन, मान्यता भी हो सकती है रद्दपहले इशारा, फिर कार से टक्कर, गुरुग्राम रोड रेज मामले में बाइकर शिवानी ने सुनाई आपबीतीजन्म से अंडकोष गायब, 20 साल बाद पेट में मिला 1 किलो का ट्यूमर; एमजीएम में खुला राजटाटा स्टील में बड़ा फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, टीआरएफ में नई सीएचआरओ; जी टाउन क्लब और ग्रीनहाउस गैस कमेटी भी पुनर्गठितमोदी से मुलाकात के 7 दिन बाद जमीन विवाद में बड़ा यू-टर्न, BJP विधायक बोले- कब्जा छोड़ेंगे, निर्माण मंजूरी भी सरेंडरओडिशा में अदाणी की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ड्रोन सर्वे पर बवाल; पुलिस ने छुड़ायाभारत पर 100% टैरिफ की तलवार! अमेरिकी संसद में रूस से तेल खरीदने वालों पर बड़ा बिल, आज अंतिम वोटबिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तारगम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटायाएशियाई खेलों में अनुशासन पर सख्ती, नियम तोड़े तो तुरंत निलंबन, मान्यता भी हो सकती है रद्दपहले इशारा, फिर कार से टक्कर, गुरुग्राम रोड रेज मामले में बाइकर शिवानी ने सुनाई आपबीतीजन्म से अंडकोष गायब, 20 साल बाद पेट में मिला 1 किलो का ट्यूमर; एमजीएम में खुला राजटाटा स्टील में बड़ा फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, टीआरएफ में नई सीएचआरओ; जी टाउन क्लब और ग्रीनहाउस गैस कमेटी भी पुनर्गठितमोदी से मुलाकात के 7 दिन बाद जमीन विवाद में बड़ा यू-टर्न, BJP विधायक बोले- कब्जा छोड़ेंगे, निर्माण मंजूरी भी सरेंडरओडिशा में अदाणी की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ड्रोन सर्वे पर बवाल; पुलिस ने छुड़ायाभारत पर 100% टैरिफ की तलवार! अमेरिकी संसद में रूस से तेल खरीदने वालों पर बड़ा बिल, आज अंतिम वोटबिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तार
सारकोमा: दुर्लभ लेकिन गंभीर कैंसर, समय पर पहचान और इलाज से बढ़ रही मरीजों की उम्मीदें - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जुलाई माह को दुनियाभर में सारकोमा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के मेडिकल इंडोर सर्विसेज के एसोसिएट स्पेशलिस्ट डॉ. आयुष चौधरी ने कहा कि सारकोमा एक दुर्लभ लेकिन गंभीर कैंसर है, जिसकी समय पर पहचान और सही इलाज से मरीजों के स्वस्थ होने की संभावना पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है।

डॉ. चौधरी ने बताया कि सारकोमा शरीर के कनेक्टिव टिश्यू, जैसे मांसपेशियों, हड्डियों, वसा, नसों और रक्त वाहिकाओं में विकसित होने वाला कैंसर है। वयस्कों में यह कैंसर एक प्रतिशत से भी कम मामलों में पाया जाता है, लेकिन बच्चों और किशोरों में होने वाले करीब 10 से 15 प्रतिशत कैंसर इसी श्रेणी के होते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर में बनने वाली हर गांठ सामान्य नहीं होती। यदि कोई गांठ लगातार बढ़ रही हो, पांच सेंटीमीटर से अधिक हो, गहराई में महसूस हो, दोबारा उभर आए या उसके साथ दर्द हो, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच करानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि सारकोमा की पुष्टि के लिए एमआरआई, सीटी स्कैन और बायोप्सी जैसी जांच जरूरी होती है। बीमारी के प्रकार के अनुसार मॉलिक्यूलर टेस्ट भी किए जाते हैं, जिससे मरीज के लिए सबसे उपयुक्त उपचार तय किया जा सके। उन्होंने कहा कि बिना उचित योजना के की गई सर्जरी आगे के इलाज को जटिल बना सकती है, इसलिए उपचार हमेशा विशेषज्ञों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम की निगरानी में होना चाहिए। डॉ. चौधरी ने कहा कि पिछले दो दशकों में सारकोमा के इलाज में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अब कई मामलों में पहले की तरह हाथ या पैर काटने की जरूरत नहीं पड़ती। आधुनिक लिंब-सेल्वेज सर्जरी, रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी और नई इम्यूनोथेरेपी जैसी तकनीकों से प्रभावित अंग को सुरक्षित रखते हुए भी सफल उपचार संभव हो रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि शरीर में लंबे समय तक बनी रहने वाली गांठ, सूजन या हड्डियों में लगातार दर्द को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और विशेषज्ञ केंद्र में इलाज ही सारकोमा से लड़ाई का सबसे प्रभावी तरीका है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version