ताजा खबर
गम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटायाएशियाई खेलों में अनुशासन पर सख्ती, नियम तोड़े तो तुरंत निलंबन, मान्यता भी हो सकती है रद्दपहले इशारा, फिर कार से टक्कर, गुरुग्राम रोड रेज मामले में बाइकर शिवानी ने सुनाई आपबीतीजन्म से अंडकोष गायब, 20 साल बाद पेट में मिला 1 किलो का ट्यूमर; एमजीएम में खुला राजटाटा स्टील में बड़ा फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, टीआरएफ में नई सीएचआरओ; जी टाउन क्लब और ग्रीनहाउस गैस कमेटी भी पुनर्गठितमोदी से मुलाकात के 7 दिन बाद जमीन विवाद में बड़ा यू-टर्न, BJP विधायक बोले- कब्जा छोड़ेंगे, निर्माण मंजूरी भी सरेंडरओडिशा में अदाणी की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ड्रोन सर्वे पर बवाल; पुलिस ने छुड़ायाभारत पर 100% टैरिफ की तलवार! अमेरिकी संसद में रूस से तेल खरीदने वालों पर बड़ा बिल, आज अंतिम वोटबिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तारगम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटायाएशियाई खेलों में अनुशासन पर सख्ती, नियम तोड़े तो तुरंत निलंबन, मान्यता भी हो सकती है रद्दपहले इशारा, फिर कार से टक्कर, गुरुग्राम रोड रेज मामले में बाइकर शिवानी ने सुनाई आपबीतीजन्म से अंडकोष गायब, 20 साल बाद पेट में मिला 1 किलो का ट्यूमर; एमजीएम में खुला राजटाटा स्टील में बड़ा फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, टीआरएफ में नई सीएचआरओ; जी टाउन क्लब और ग्रीनहाउस गैस कमेटी भी पुनर्गठितमोदी से मुलाकात के 7 दिन बाद जमीन विवाद में बड़ा यू-टर्न, BJP विधायक बोले- कब्जा छोड़ेंगे, निर्माण मंजूरी भी सरेंडरओडिशा में अदाणी की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ड्रोन सर्वे पर बवाल; पुलिस ने छुड़ायाभारत पर 100% टैरिफ की तलवार! अमेरिकी संसद में रूस से तेल खरीदने वालों पर बड़ा बिल, आज अंतिम वोटबिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तार
भर्ती परीक्षा घोटालों के विरोध में जमशेदपुर में भाजपा का मशाल जुलूस, सीबीआई जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: झारखंड की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जमशेदपुर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के बैनर तले साकची में विशाल मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, जूनियर इंजीनियर और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग उठाई। मशाल जुलूस साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से शुरू होकर बड़ा गोलचक्कर तक निकाला गया। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “भ्रष्टाचारियों को सजा दो” और “हेमंत सरकार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए गए।

यह आक्रोश मार्च भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, मीरा मुंडा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, जिससे अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर हुआ है।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आए कथित मामलों की निष्पक्ष जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग भी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि युवाओं को न्याय नहीं मिला तो पार्टी आगे भी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version