
सरायकेला: जिले की कपाली ओपी पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनारी के निर्मलनगर निवासी 26 वर्षीय गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कुल 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुडिसिली चौक के पास एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधि कर रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही चांडिल एसडीपीओ शिव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कुछ दूरी तक पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी बताया। इसके बाद कपाली ओपी में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ सोनारी थाना, घोड़ाबांधा थाना और कपाली ओपी में हत्या, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कुल 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस घटना को अंजाम देने की तैयारी में था और उसके साथ अन्य अपराधियों का कोई नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है।
इस छापेमारी अभियान में चांडिल एसडीपीओ शिव कुमार, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, पुलिस पदाधिकारी अंशारी कच्छप और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
Trending
- सारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलता
- आज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे
- फर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोप
- एक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर
- छत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड
- PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाई
- ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोप
- नामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षण