ताजा खबर
सारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासन
साहिबगंज की छात्रा गिरफ्तार, आतंकी से चार साल से संपर्क का आरोप; STF और केंद्रीय एजेंसियों की पूछताछ जारी - aksharsamvad.com
Spread the love

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा थाना क्षेत्र से एक युवती को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि युवती का संबंध हाल ही में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद हामिद से था। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पिछले करीब चार वर्षों से संपर्क होने की बात सामने आई है। गिरफ्तार युवती की पहचान बरहड़वा के करेला गांव निवासी अर्पिता सरकार के रूप में हुई है। वह स्नातक की छात्रा बताई जा रही है। उसके पिता स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं, जबकि उसकी मां आंगनबाड़ी सेविका थीं, जिनका निधन हो चुका है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, अर्पिता की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से मोहम्मद हामिद से हुई थी। आरोप है कि वह उसके निर्देश पर विभिन्न गतिविधियों में सहयोग करती थी। इनमें मोबाइल नंबर जुटाना, लोगों और स्थानों की तस्वीरें एकत्र करना, संदिग्ध स्थानों की रेकी करना और हनी ट्रैप जैसे कार्य शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में एक प्रमुख राजनीतिक नेता की कथित हत्या की साजिश की जांच के दौरान अर्पिता का नाम सामने आया। इसके बाद पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने उसे बरहड़वा से हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने भी उससे कई घंटे तक पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार, अर्पिता से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध आतंकी मोहम्मद हामिद तक जांच एजेंसियां पहुंच सकीं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हामिद के पास पश्चिम बंगाल के कुछ प्रमुख राजनीतिक नेताओं और संगठनों से जुड़े लोगों की गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं थीं। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं संभावित लक्ष्यों की रेकी कर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी तो नहीं की जा रही थी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसियां डिजिटल उपकरणों, सोशल मीडिया चैट और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version