ताजा खबर
सारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासन
जमशेदपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत बर्मामाइंस पुलिस का पैदल मार्च, बस्तीवासियों से सहयोग की अपील - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: शहर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बर्मामाइंस थाना पुलिस ने धोबी घाट मुस्लिम बस्ती और आश्रम क्षेत्र में जागरूकता पैदल मार्च निकाला। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने बस्तीवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और कहा कि समाज से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए पुलिस और आम लोगों की साझा भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कहीं भी नशे का कारोबार या सेवन होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

स्थानीय लोगों ने भी नशा मुक्ति अभियान का समर्थन करते हुए पुलिस को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बस्तीवासियों ने कहा कि नशे के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और क्षेत्र का माहौल भी खराब होता है। ऐसे में वे पुलिस के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने कहा कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में अमन, शांति और सुरक्षित माहौल कायम रह सके। इस मौके पर धोबी घाट मुस्लिम बस्ती एवं आश्रम क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लेते हुए पुलिस की पहल की सराहना की।

error: Content is protected !!
Exit mobile version