ताजा खबर
सांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियांपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियांपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किल
शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी बना कातिल, महिला की हत्या कर नहर में फेंका शव; आरोपी गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह नहर में 26 जुलाई को मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या शादी के दबाव के कारण की गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी दासमत बास्के (निवासी छोटा बांदुआ, थाना पोटका) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि मृतका लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को कलियाडीह नहर में फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना या आत्महत्या का प्रतीत हो।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की सुबह करीब 8:20 बजे कलियाडीह नहर में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची परसुडीह थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतका की पहचान जुगसलाई बंगालीपाड़ा, राम मंदिर के समीप रहने वाली 45 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई। मृतका के पुत्र घनश्याम सिंह के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं का विश्लेषण किया। जांच के दौरान दासमत बास्के की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसके खिलाफ 1 अगस्त को परसुडीह थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238(ए) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी (JH05EF-3277), एक काला टी-शर्ट, गुलाबी रंग का बैग तथा बैंगनी रंग का छींटदार ट्राउजर बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version