चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में 31 जुलाई को मिले पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ दिनों में खुलासा कर दिया है। सोमवार को जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह हत्या पूर्व की आपसी रंजिश का परिणाम थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।
एसडीपीओ ने बताया कि 31 जुलाई को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडकीदा गांव स्थित सरकारी तालाब के पास एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतकों की पहचान डूयां सिंकू (44) और उनकी पत्नी रोयवारी उर्फ गोरवारी सिंकू (42), निवासी गंडकीदा टोला विश्रामपुर, थाना कुमारडुंगी के रूप में हुई।
मृतक की बहू शीला सिंकू के लिखित आवेदन पर कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 18/26, दिनांक 31 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में विजय गागराई उर्फ रोड़ो गागराई (22), गिरधारी काँडाकेल उर्फ भुकलू उर्फ दासो (28), चन्द्रमोहन पूर्ति उर्फ दारा (25) और पांडू काँडाकेल (36) की संलिप्तता सामने आई।
विशेष पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी तथा खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना के पीछे पुरानी आपसी दुश्मनी मुख्य कारण थी।
एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पुष्टि की जा सके।
Trending
- LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडर
- रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासा
- जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमान
- जमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिस
- इंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंग
- सांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
- टिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
- आंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियां



