ताजा खबर
AI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमानजमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिसइंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंगसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियांAI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमानजमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिसइंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंगसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियां
चाईबासा हत्याकांड का खुलासा: दोस्त समेत 6 गिरफ्तार, युवक की हत्या कर शव के किए थे टुकड़े - aksharsamvad.com
Spread the love

चाईबासा:  पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अरगुण्डी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश में 30 वर्षीय जोन गागराई की कुल्हाड़ी (टांगी) और हसुआ से हत्या करने के बाद शव के हाथ, पैर और सिर काटकर साक्ष्य मिटाने की नीयत से नदी और कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि अरगुण्डी गांव स्थित कोटसोना नदी में एक व्यक्ति का बिना हाथ, पैर और सिर का धड़ तैर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और ग्रामीणों की मदद से उसकी पहचान अरगुण्डी निवासी 30 वर्षीय जोन गागराई के रूप में की। डॉग स्क्वॉयड और ग्रामीणों की सहायता से दोनों हाथ और दोनों पैर बरामद कर लिए गए, जबकि सिर नहीं मिला था।

मृतक के पिता गोपीनाथ गागराई की लिखित शिकायत पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 103/2026 दर्ज कर विशेष जांच दल का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना की रात मृतक के साथ मौजूद उसके मित्र उदय जामुदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि आपसी रंजिश के कारण अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उसने हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास स्थित एक कुएं से मृतक का कटा हुआ सिर तथा हत्या में प्रयुक्त टांगी और हसुआ बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने इस मामले में उदय जामुदा, सालुका जामुदा, वीरसिंह जामुदा, रामसिंह जामुदा उर्फ सिकंदर जामुदा, गणेश जामुदा और नारदे जामुदा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अरगुण्डी गांव के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version