ताजा खबर
राष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेजराष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेज
पाकुड़ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार - aksharsamvad.com
Spread the love

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागढ़िया गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी अबरास अंसारी दूसरे राज्य में मजदूरी करता है और हाल ही में घर लौटा था। गुरुवार देर रात किसी बात को लेकर उसकी पत्नी गुलचेहरा बीबी और सास मेनजा बीबी के साथ कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से दोनों पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में बच्चे भी मौजूद थे। वारदात के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। मृतका की सात वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने पहले झगड़ा किया और फिर उसकी मां और नानी पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बच्ची के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एसडीपीओ कुमार गौरव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version