ताजा खबर
राष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेजराष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेज
जमशेदपुर: जुबली पार्क के पास महिला से चैन छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love


जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क के रौनक फास्ट फूड के सामने महिला से हुई चैन छिनतई की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छीना गया सिटी गोल्ड का चैन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और अब यह भी जांच की जा रही है कि वे शहर में हुई अन्य छिनतई और लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 31 जुलाई की रात सूरज दास की पत्नी चंदना दास जुबली पार्क के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके गले से सिटी गोल्ड का चैन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर साकची थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल गोप उर्फ बल्ले और आमिर सरफराज के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने चैन छिनतई की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने राहुल गोप के कब्जे से छीना गया सिटी गोल्ड का चैन बरामद किया, जबकि आमिर सरफराज के घर से घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या JH05CV-6640) जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, राहुल गोप उर्फ बल्ले सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा गौड़ बस्ती का निवासी है। उसके खिलाफ सीतारामडेरा, गोलमुरी, आजादनगर और एमजीएम थाना में लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी आमिर सरफराज भालूबासा मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है। उसके खिलाफ भी साकची और सोनारी थाना में लूट और छिनतई से जुड़े मामले दर्ज हैं। सिटी एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब उनके आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों शहर में हुई अन्य चैन छिनतई, लूट या सड़क अपराध की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version