ताजा खबर
टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनीटेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी
सरायकेला में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से 'कामाख्या बाबा' की मौत, एक घायल - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के पावड़ीमेल चौक के समीप शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक व्यक्तित्व ‘कामाख्या बाबा’ के नाम से पहचान रखने वाले शिवलाल नाथ उर्फ सूरज गोप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद हेंसा गांव निवासी महेंद्र सिंह जामुदा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह शिवलाल नाथ उर्फ सूरज गोप अपनी वैगनआर कार से चाईबासा से सरायकेला लौट रहे थे। उनके साथ महेंद्र सिंह जामुदा भी कार में सवार थे। पावड़ीमेल चौक के पास महेंद्र सिंह शौच के लिए कार से उतरे। कुछ देर बाद जब वह वापस कार में बैठ गए, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे सूरज गोप के सीने पर स्टेयरिंग का गंभीर वार लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महेंद्र सिंह जामुदा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को हेंसा गांव में महेंद्र सिंह जामुदा के घर धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का आयोजन था। इस पूजा को संपन्न कराने के लिए शिवलाल नाथ उर्फ सूरज गोप को आमंत्रित किया गया था। पूजा समाप्त होने के बाद दोनों चाईबासा गए थे और शुक्रवार सुबह वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।

सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार ट्रक एवं उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल तथा मृतक के घर पहुंचे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version