ताजा खबर
टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनीटेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी
टाटा वर्कर्स यूनियन में पूर्व महासचिव यू.एन. प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में गुरुवार को यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए आदर्शों और कार्यशैली को अपनाने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद के व्यक्तित्व एवं उनके लंबे संगठनात्मक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने मजदूर हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कार्य और नेतृत्व आज भी यूनियन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस एसोसिएट डॉ. एम.एस. सिंह ने भी स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद के जीवन, संघर्ष और संगठन के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली से वर्तमान पीढ़ी के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रेरणा लेनी चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य, यूनियन के कर्मचारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा का समापन किया गया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version