ताजा खबर
राष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेजराष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेज
कल जमशेदपुर आएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शहीद निर्मल महतो को देंगे श्रद्धांजलि; उलियान में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर के लिए शनिवार, 8 अगस्त का दिन राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जमशेदपुर पहुंचेंगे। जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से सोनारी हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल जाएंगे। मुख्यमंत्री यहां शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और समाधि स्थल पर आयोजित अमरगाथा’ कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वे शहीद निर्मल महतो के योगदान और झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका पर भी अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री परिषदन, जमशेदपुर जाएंगे। वहां कुछ समय रुकने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह निर्धारित कार्यक्रम के तहत होगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोनारी एयरपोर्ट, उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल और परिषदन परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह का माहौल है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version