
जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
हादसा अन्ना चौक के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, भोला बागान निवासी रूही कुमारी अपने परिजनों के साथ कार धुलवाने के लिए अन्ना चौक पहुंची थी। इसी दौरान एसडी पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस सड़क किनारे मौजूद लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में रूही कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे में रेहान (11) और रोशन शर्मा (21) भी घायल हुए हैं। दोनों का टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद बस लेकर भागा चालक, पुलिस ने पकड़ा
घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों को अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस टीम ने हुरलुंग स्थित टेल्को बीएड कॉलेज के पास बस को रोक लिया। चालक को हिरासत में लेने के साथ बस को भी जब्त कर लिया गया है।
गुस्साए लोगों ने अन्ना चौक पर किया सड़क जाम
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अन्ना चौक पर जुट गए। लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में भारी वाहनों और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।
पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।
Trending
- भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद
- घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
- गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश
- टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट
- चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता
- सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना
- गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी
- सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा