ताजा खबर
भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसेभारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसे
परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई खकड़ीपाड़ा इलाके में हुई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से करीब 500 ग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

गिरफ्तार युवक की पहचान गोविंदपुर के बजरंगनगर निवासी शशि कुमार भगत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शशि कुमार टाटा मोटर्स में ठेका कर्मी के तौर पर काम करता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह खकड़ीपाड़ा इलाके में गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद किया गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां पूछताछ में कथित तौर पर उसने गांजा की सप्लाई से जुड़े कई अहम जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोलमुरी निवासी बबलू सिंह से गांजा लेकर आता था और उसे स्थानीय स्तर पर ग्राहकों के बीच बेचता था। पुलिस अब आरोपी के इस बयान के आधार पर कथित सप्लायर की तलाश में जुट गई है। जांच में पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया जाता था और इस कारोबार से जुड़े नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि स्थानीय स्तर पर नशीले पदार्थों की सप्लाई के पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।
सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, गांजा की कथित सप्लाई करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version