ताजा खबर
इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनीइन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला:  सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। महत्व ढाबा के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को हाईवा से बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे खड़ा ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा घुसा। दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल हाईवा चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, चालक की पहचान और उसकी वर्तमान स्थिति की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह हाईवा की तेज रफ्तार बताई जा रही है। वहीं, सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और सड़क किनारे ट्रक किस कारण खड़ा था, इसकी भी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version