ताजा खबर
इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनीइन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया - aksharsamvad.com
Spread the love

धनबाद: भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा से करीब दो सप्ताह तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बुधवार को पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने पर मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद लाया गया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। मिसिर बेसरा के साथ 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण और गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ भी न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। तीनों की गिरफ्तारी धनबाद से हुई थी।

रांची में कई एजेंसियों ने की पूछताछ

31 जुलाई को अदालत से पुलिस रिमांड मिलने के बाद तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले जाया गया था। वहां करीब 11 दिनों तक विभिन्न केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की। जांच एजेंसियों ने माओवादी संगठन की गतिविधियों, नेटवर्क, आर्थिक स्रोत, हथियारों की सप्लाई और संगठन से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पूछताछ में सामने आई जानकारियां आने वाले दिनों में सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम साबित हो सकती हैं। खासकर झारखंड और आसपास के इलाकों में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को लेकर एजेंसियां मिले इनपुट का सत्यापन कर रही हैं।

धनबाद में मेडिकल जांच के दौरान सुरक्षा घेरा
रिमांड खत्म होने के बाद तीनों नक्सलियों को बुधवार को धनबाद लाया गया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। अस्पताल परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके पर नजर बनाए रखी, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। मिसिर बेसरा को माओवादी संगठन के शीर्ष नेताओं में शामिल माना जाता है। लंबे समय से वह झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों से जुड़ा रहा है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों को संगठन की गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version