ताजा खबर
30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार•‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा जमशेदपुर DC ऑफिस, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; फूंका CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला•नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों पर मुकदमा•बेंगलुरु की नौकरी छोड़ गांव लौटे इंजीनियर ने किया कमाल, हर घर पहुंचा Wi‑Fi, CCTV से बढ़ी सुरक्षा30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार•‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा जमशेदपुर DC ऑफिस, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; फूंका CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला•नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों पर मुकदमा•बेंगलुरु की नौकरी छोड़ गांव लौटे इंजीनियर ने किया कमाल, हर घर पहुंचा Wi‑Fi, CCTV से बढ़ी सुरक्षा
सिदगोड़ा में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, दो छात्र घायल; चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आदर्श आरक्षी मध्य विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर अचानक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलने पर सीदगोड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि चालक ने कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चलाया था। घटनास्थल से गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाली दो चिलम मिलने की भी बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। चालक ने गांजा का सेवन किया था या नहीं, यह जांच और मेडिकल परीक्षण के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में दुर्घटना के पीछे की वजह के साथ-साथ ऑटो में सवार बच्चों की संख्या और वाहन की क्षमता की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वाहन तेज रफ्तार या किसी अन्य तकनीकी अथवा मानवीय कारण से अनियंत्रित हुआ था। हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों को निजी ऑटो से लाने-ले जाने के दौरान सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों के बीच भी घटना को लेकर चिंता है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह और चालक की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version