अक्षर संवाद जमशेदपुर से प्रकाशित एक प्रतिष्ठित पाक्षिक समाचार पत्र है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को समर्पित है। हमारी शुरुआत इस विश्वास के साथ हुई कि समाज में सार्थक बदलाव की दिशा में सशक्त लेखनी एक प्रभावी माध्यम बन सकती है।
हर पंद्रह दिनों में प्रकाशित होने वाला हमारा अंक स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों तक को गहराई से समझने और पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता है। अक्षर संवाद केवल खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि विचारों, संस्कृति, साहित्य, सामाजिक चेतना और जनमत को स्वर देने वाला मंच है।
हमारा उद्देश्य :
पत्रकारिता में सच्चाई और पारदर्शिता बनाए रखना |
समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ को प्रमुखता देना |
युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों को उजागर करना |
सकारात्मक बदलाव को प्रोत्साहित करना |
डिजिटल युग में हमारा यह पोर्टल www.aksharsamvad.com आपको हर समय और हर स्थान से जोड़े रखने का माध्यम है। यहाँ आप हमारे पुराने अंकों को पढ़ सकते हैं, नवीनतम खबरों से अपडेट रह सकते हैं और जनसरोकार से जुड़े विचारों में भागीदारी कर सकते हैं।