
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग उठाई।
इस मौके पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहीं। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार व पुलिस व्यवस्था पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी है।
पूर्णिमा साहू ने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग को मजबूत करने के लिए संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन उनका सही उपयोग नहीं हो रहा है। इच्छाशक्ति की कमी के कारण ऐसी दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि दोषियों को सरेआम कड़ी सजा दी जाए, ताकि समाज में सख्त संदेश जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
फिलहाल, इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
