सीजफायर होते ही सेंसेक्स में 2879 अंको की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक ऊपर खुला। 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सीजफायर की घोषणा के बाद भारतीय शेयर मार्केट में जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स आज 8 अप्रैल की सुबह 77290 के स्तर पर खुला, जो 2674 अंकों की बड़ी उछाल को दर्शाता है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 23855 के स्तर पर खुला, जिसमें 731 अंकों की मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर खुले, जिससे यह स्पष्ट होता है कि निवेशकों का मूड सकारात्मक है।
सोने की कीमतों में भी तेजी
सोने की कीमतों में भी तेजी रही। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 2.3% बढ़कर 4,811.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3% की तेजी के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए।

