Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: ARVIND SINGH
अक्षर संवाद रिपोर्ट जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में चार साल बाद ग्रेड रिविजन को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। कंपनी प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच हुए इस समझौते से कुल 7,321 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार, इस ग्रेड रिविजन के तहत कर्मचारियों के वेतन में 19,750 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जो कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेडिकल रेफरल राशि को बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दिया गया है। समझौते के बाद कर्मचारियों में खुशी…
देश में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ आज जिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के समक्ष हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देश में एलपीजी गैस की कमी आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज…
