बैठक में एसएआईएफ ज़ोन के अधिकारियों ने बताया कि उनका संगठन पिछले 30 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है और यह जमशेदपुर का उनका पांचवां दौरा है। उन्होंने कहा कि एसएआईएफ ज़ोन में वर्तमान में करीब 8,500 कंपनियां संचालित हैं, जिनमें लगभग 60 प्रतिशत भारतीय कंपनियां हैं। यहां विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना और उद्योग-अनुकूल नीतियां उपलब्ध हैं, जिससे विदेशी निवेशकों को कारोबार शुरू करने में सुविधा मिलती है। अधिकारियों ने बताया कि शारजाह में निवेश करने वाले उद्यमियों को औद्योगिक भूखंड, आधुनिक वेयरहाउस, श्रमिक आवास, शून्य कस्टम ड्यूटी, शून्य कर, रेजिडेंट वीजा, स्थानीय बैंक खाता खोलने की सुविधा और मात्र 60 मिनट में कंपनी पंजीकरण जैसी कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केड़िया ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शारजाह सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों का लाभ उठाकर कोल्हान के उद्यमी मध्य-पूर्व में अपने कारोबार का विस्तार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई से शुरू हुई वन-टू-वन बी2बी बैठकें 10 जुलाई की दोपहर तक जारी रहेंगी। इन बैठकों के माध्यम से उद्यमियों को शारजाह में निवेश, उद्योग और व्यापार विस्तार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। अंत में सिंहभूम चैंबर ने फिक्की और शारजाह सरकार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक संवाद आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Trending
- सिंहभूम चैंबर और फिक्की की पहल पर शारजाह सरकार के अधिकारियों संग बी2बी बैठक, वैश्विक व्यापार के अवसरों पर मंथन
- जमशेदपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बाइक चोरी के शक में वारदात की आशंका
- SIR-2026: डीसी ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील, सबर परिवारों से मिलकर योजनाओं की ली जानकारी
- प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए ई-कल्याण पोर्टल खुला, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
- पलामू: फोरलेन परियोजना पर बवाल, पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल
- नागपुरी गीतों के जरिए SIR का संदेश दे रहे सीओ मारवाड़ी साहू, ग्रामीणों को कर रहे जागरूक
- टाटा स्टील ने इंटर-जेडीसी राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया
- बायोमेट्रिक अटेंडेंस मामले में सीजीआईटी कोर्ट में सेल प्रबंधन अनुपस्थित, 6 अगस्त को अगली सुनवाई


