जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार के बाहर 27 जून की रात हुए जानलेवा हमले के मामले में गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में डीडी बार के मालिक नीरज सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ अब तक इस कांड में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के समीप हुई घटना की जांच के लिए गठित SIT ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इससे पहले मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका था। ताजा कार्रवाई के तहत पुलिस ने राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम से डीडी बार के मालिक नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया। वहीं ओडिशा के रायरंगपुर से सुदर्शन मंडल उर्फ लाल्टू और राजेश मंडल को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि नीरज सिंह के खिलाफ वर्ष 2022 में कदमा थाना में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि इस जानलेवा हमले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। SIT का दावा है कि जल्द ही मामले में शामिल बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
- सरायकेला में मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार


