जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। बंद से पहले गुरुवार की शाम शहर के विभिन्न मंडलों में मशाल जुलूस निकालकर लोगों को आंदोलन से जोड़ने की तैयारी की गई है। इस संबंध में साकची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने बंद को जनहित का आंदोलन बताया और शहरवासियों से सहयोग की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि शहर में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, स्नैचिंग और चापड़बाजी जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका कहना था कि हाल की घटनाओं ने लोगों का पुलिस व्यवस्था से भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय समझौते की कोशिश करती है। अभय सिंह ने कहा कि शहर को सुरक्षित बनाने और कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भाजपा ने बंद का निर्णय लिया है।
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि एक समय जमशेदपुर को सुरक्षित शहर माना जाता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ स्नैचिंग की घटनाएं, खुलेआम चापड़ से हमले और पुलिस की मौजूदगी में हुई चर्चित हत्या जैसी घटनाओं ने लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। उन्होंने प्रशासन से पुलिस गश्ती बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर सख्ती करने और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों, उद्योगों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और शहरवासियों से 3 जुलाई के बंद को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की। पार्टी नेताओं ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जाएगा और शहर में कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा।
Trending
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर
- रांची सचिवालय में बवाल: सीजीएल रद्द करने की मांग पर उग्र हुए सफल अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे; पुलिस से धक्का-मुक्की
- रांची सचिवालय में बवाल: सीजीएल रद्द करने की मांग पर उग्र हुए सफल अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे; पुलिस से धक्का-मुक्की
- मानसून ट्रेड फेयर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, महिला उद्यमियों के उत्पादों को मिल रहा अच्छा रिस्पांस
- JSSC-CGL रद्द होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बारिश में भी जारी रहा धरना
- कुशवाहा समाज ने हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया
- बिहार के शेफ ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, किंग चार्ल्स की रॉयल गार्डन पार्टी में मिला खास न्योता
- स्वर्णरेखा-खरकई का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, जलजमाव वाले इलाकों में मोटर पंप से होगी निकासी


