Spread the love

 

अक्षर संवाद, जमशेदपुर 
झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड बार काउंसिल के चुनाव में विजयी होने पर अधिवक्ता राजेश शुक्ला को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में संघ के केंद्रीय महासचिव अशोक पाण्डेय, केंद्रीय प्रवक्ता चंद्र प्रकाश शुक्ला, केंद्रीय सचिव जगदीश तिवारी, डॉ. पुष्पा तिवारी, दिग्विजय पाण्डेय तथा शम्भू डूंगरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अधिवक्ता राजेश शुक्ला की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
error: Content is protected !!
Exit mobile version