
मोहारदा | क्षेत्र के आशु कॉलोनी स्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर परिसर में बजरंग बली की मूर्ति की विधिवत स्थापना बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
मंदिर निर्माण एवं स्थापना कार्य में ओम प्रकाश सिंह, निशाशत ओझा और दीननाथ पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह धार्मिक स्थल आकार ले रहा है।
इस भव्य आयोजन का उद्घाटन क्षेत्र की माननीय विधायक पूर्णिमा दास साहू के करकमलों द्वारा किया गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के शहर अध्यक्ष अरुण सिंह एवं सक्रिय पदाधिकारी चंदन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, आयोजन को सफल बनाने में शिव बहादुर, मैनेजर सिंह, विजय कुमार दमाई, सुधीर राय, मनोज मंडल और अशोक मिस्त्री समेत अन्य कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और जय श्री राम व जय बजरंग बली के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
