Spread the love

सरायकेला। बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियों को दूर करने और आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विशेष शिकायत निवारण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
उपभोक्ता शिविर में पहुंचकर अपने बिजली कनेक्शन का खाता संख्या, मीटर संख्या तथा मोबाइल नंबर अद्यतन कराने से संबंधित कार्य करा सकेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान की प्रक्रिया, नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी और उससे संबंधित कार्यों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
बिजली बिल में गड़बड़ी, अन्य तकनीकी शिकायतों और सौर ऊर्जा प्रणाली से संबंधित जानकारी एवं आवेदन की सुविधा भी शिविर में दी जाएगी। विभाग ने कहा है कि उपभोक्ताओं को सरल प्रक्रिया और पारदर्शी व्यवस्था के तहत सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
यह शिविर 15 मई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आदित्यपुर थाना के समीप स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल-आदित्यपुर कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version