Spread the love

जमशेदपुर में प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से एम.वि प्रोडक्शन द्वारा एक भव्य टैलेंट हंट शो का आयोजन किया जा रहा है। देशभर से प्रतिभागी इस शो में हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज शहर के चैम्बर भवन में झारखंड ऑडिशन का आयोजन किया गया, जहां प्रतिभाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
चैम्बर भवन में आयोजित इस ऑडिशन में बच्चों से लेकर युवाओं तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंच पर एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, जिसने जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
खासकर छोटे-छोटे प्रतिभागियों ने अपने डांस और परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। हर प्रस्तुति में आत्मविश्वास, ऊर्जा और हुनर साफ नजर आया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया।
इस ऑडिशन में करीब 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मंच पर उतरे। आयोजकों के मुताबिक, यहां से चयनित प्रतिभागियों को अगले राउंड में जाने का मौका मिलेगा, जहां उन्हें और बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
error: Content is protected !!
Exit mobile version