
जमशेदपुर में मंगलवार को माँ मंगला की वार्षिक पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए।
भक्तों ने विधि-विधान के साथ माँ मंगला की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्वर्णरेखा नदी और विभिन्न तालाबों में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने पवित्र स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।
पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन को लेकर स्थानीय समिति द्वारा भी व्यापक व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
📞 9431906113 / 6203488947
