



झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास इन दिनों पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तारा शक्तिपीठ में मां तारा के दरबार में पूजा-अर्चना की।
पश्चिम बंगाल स्थित तारा शक्तिपीठ पहुंचकर रघुवर दास ने विधि-विधान के साथ मां तारा की पूजा की और देश-प्रदेश के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आदी शक्ति मां भवानी से सभी भक्तों के जीवन में खुशहाली आने की प्रार्थना की।
तारा शक्तिपीठ हिंदू आस्था का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर मां तारा का आशीर्वाद लेते हैं। रघुवर दास के इस दौरे को धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।


