Spread the love
जमशेदपुर : शहर में रविवार को आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन और आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में भव्य श्री बालाजी अन्न प्रसादम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल समेत कई राष्ट्रीय स्तर के अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर रूही अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में दक्षिण भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में आयोजित यह कार्यक्रम “अनेकता में एकता” का जीवंत उदाहरण है, जहां पूर्वी भारत में दक्षिण भारत के तिरुपति बालाजी की भक्ति और परंपरा का अद्भुत स्वरूप देखने को मिला।
उन्होंने कहा कि यही भारत की सांस्कृतिक शक्ति और एकता की पहचान है, जहां अलग-अलग परंपराएं एक साथ मिलकर धार्मिक और सामाजिक समरसता का संदेश देती हैं।
error: Content is protected !!
Exit mobile version