Spread the love
जमशेदपुर: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आज जमशेदपुर में बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर एसडीओ कार्यालय पहुँचे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एसडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान देने की प्रमुख मांग उठाई गई। साथ ही देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू करने और एक अलग गौ सेवा मंत्रालय के गठन की मांग भी की गई। अभियान में शामिल लोगों का कहना है कि गौ संरक्षण और संवर्धन भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए इसके लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में गौ भक्त और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में सरकार से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
error: Content is protected !!
Exit mobile version