
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE)4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के पदों पर नियुक्त की जानी है।
जानकारी के अनुसार कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भरती की घोषणा की गई है। हालांकि बीपीएससी के आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर में (TRE)- 4 के लिए 46,595 पद और 22 से 27 सितंबर 2026 की परीक्षा अवधि दर्ज है, लिहाजा पदों की संख्या को लेकर अंतिम विस्तृत विज्ञापन को ही निर्णायक माना जाना चाहिए। जानकारी के अनुसार पिछली भर्तियों की तुलना में इस बार परीक्षा व्यवस्था में बदलाव हो सकता है।(TRE) 4.0 में प्रारंभिक परीक्षा (पी टी) और मुख्य परीक्षा की व्यवस्था होगी, अर्थात अभ्यर्थियों को केवल एक लिखित परीक्षा के बजाय चरणबद्ध चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।
(ताजा भरती अपडेट के आधार पर जानकारी दी गई है, इसमें त्रुटि हो सकती है, लिहाजा सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवार विस्तृत आधिकारिक विज्ञापन देखें)