Spread the love

 

अक्षर संवाद जमशेदपुर 
आज 25 अप्रैल, शनिवार को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गोपाल मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में करीब 55 हजार लोग शामिल हुए। झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और असम से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे, जिससे पूरा मैदान पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान समाज की बालिकाओं एवं कलाकारों ने मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गएश्र। विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। पूरे आयोजन में भूमिज समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और एकता की अद्भुत झलक देखने को मिली। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के कई बुद्धिजीवियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
error: Content is protected !!
Exit mobile version