Spread the love

 

जमशेदपुर पुलिस को जुआ खेलने और खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। कदमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शास्त्री बस्ती स्थित एक कमरे में चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन समेत जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 22 मई की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री बस्ती में एक बड़े कमरे में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजन गुप्ता, राजेश कुमार तुरहा, गोविंदा कुमार  शाह, दीपक कुमार, बंटी कुमार, लालचंद तूरहा, सुखदेव सिंह और लखन कुमार ठाकुर शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 35 हजार 520 रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते, सात मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही अन्य सामग्री जब्त की है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version