Spread the love
जमशेदपुर में नारी शक्ति वंदन बिल के लोकसभा में पास नहीं होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बीजेपी उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही और पोटका विधानसभा की प्रत्याशी मीरा मुंडा मौजूद रहे। नेताओं ने बिल पास नहीं होने पर विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि 17 अप्रैल को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पारित नहीं हो सका, जिससे देश की आधी आबादी को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि अगर यह बिल पास हो जाता तो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता और वे और अधिक सशक्त होतीं। उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस और उसके गठबंधन पर देश को पीछे ले जाने का आरोप लगाया। सांसद ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और शौचालय निर्माण जैसी पहल शामिल हैं। वहीं बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही ने कहा कि 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकाली जाएगी और इसके बाद प्रखंड स्तर पर भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों तक अपनी बात पहुंचाएगी।
error: Content is protected !!
Exit mobile version